भवनाथपुर: अरसली उतरी में गौकशी की घटना निंदनीय, दोषी पर हो कार्रवाई

भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड के अरसली उतरी पंचायत में गौकशी की घटना को लेकर हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगो ने प्रशाशन से निष्पक्ष जांचोपरांत दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग किया है। सोमवार को प्रेस वार्ता प्रखंड सदर अख्तर अंसारी ने कहा कि अरसली उतरी पंचायत में दर्जनों बार कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद उत्पन करने का प्रयास किया गया। जिसमें आज तक किसी के ऊपर चिन्हित कर करवाई नही की जा सकी। दुबारा यह गौकशी की घटना घटित हुई है, जो काफी निंदनीय है। आजसू नेता जयराम पासवान ने कहा कि इस गोकसी कि घटना से दोनो समुदाय के लोंगो में काफी आक्रोश है, हम प्रसाशन से मांग करते है की दोषी व्यक्तियों को जांचों उपरांत अविलम्ब करवाई हो, ताकि आगे भविष्य में दोनो समुदाय के बीच अमन चैन बना रहे है। बीडीसी पति नेपाल साह ने कहा कि हमलोग दोनो समुदाय के लोग वर्षों से मिलकर साथ रहते आ रहे है। कुछ असामाजिक तत्व चाहे वह मुस्लिम हो या हिन्दू चिन्हित कर करवाई की जाय। अंजुमन खजाँची अब्दुल करीम साह ने कहा कि इस गोकशी की घटना से गांव में दोनो समुदाय के बीच काफी आक्रोश है। प्रसाशन से मांग करते है कि पूर्व में भी कई बार गांव में दोनो समुदाय के बीच विवाद उतपन करने के लिए कोशिश की गई है। परन्तु आज तक दोनो समुदाय के बीच अमन चैन है। इस घटना में भी निर्दोष को नही दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर कठोर दंड दिया जाय, ताकि भविष्य में ऐसी घटना को अंजाम देने वाले बाज आये। प्रेस वार्ता में शेख सिराजुद्दीन अंसारी, दोस्त मोहम्मद अंसारी, कुर्बान अंसारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!