विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

अंचलाधिकारी निधि रजवार ने प्रखंड क्षेत्र के 25 दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। वितरण के दौरान अंचलाधिकारी ने दिव्यांग परिवारों के बीच अपना समय बिताया व उनकी समस्याओं को बारीकी से जानने की कोशिश की। सीईओ ने 14 वर्षीय दिव्यांग प्रियंका कुमारी को लाड- प्यार दिया, जिसे देख ग्रामीणों ने कहा जहां एक ओर बड़े पद पर आसीन अधिकारी अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं वहीं पर सीईओ निधि रजवार ने मानवता का मिसाल साबित किया।
उपस्थित महिलाएं और ग्रामीणों ने सीईओ को आशीर्वाद भी दिया। वही सीईओ निधि रजवार ने दिव्यांग परिवारों से सरकारी योजनाओं में लाभान्वित है या नहीं, इसकी जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मौके पर 25 दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। छोटू राम, शांति कुमारी, राजेश कुमार, प्रियंका कुमारी, वीरेंद्र राम, दुखनी देवी सहित अन्य लोगो को कम्बल प्रदान किया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, पंचायत समिति भरदुल चंद्रवंशी, प्रखंड दिव्यांग संघ के उपाध्यक्ष सुदामा राम सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983