विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड के जतपुरा गांव के लोगो ने डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया अंचलाधिकारी सह एमओ निधि रजवार से लगाया है। सीओ जतपुरा गांव मे दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण करने पहुंची थी। इसी बीच ग्रामीणों ने कम राशन देने का मामला उठाया। लाभुकों ने आरोप लगाया कि महिला जागृति समूह द्वारा कम राशन दिया जाता है। लाभुक एवतरिया देवी, बंसती देवी, सविता देवी, सुकनी देवी, रजिया देवी ने बताया कि हमलोग 6 परिवार के बीच 30 केजी राशन मिलना चाहिए, लेकिन डीलर द्वारा 8 केजी कम राशन दिया जाता है।
पूछे जाने पर सीओ निधि रजवार ने कहा की यह जांच का विषय है। अविलंब जांच किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि डीलर कम अनाज लाभुक को देते हैं. तो उनके ऊपर नियम संगत करवाई किया जायेगा। साथ ही उनका लाइसेंस रद कर दिया जायेगा। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, समाजसेवी सुदामा राम, सुकनी देवी, सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 352015
Views Today : 22
Total views : 506140