गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा में पति-पत्नी के विवाद में हुई मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की है। घायलों में एक पक्ष के अहिरपुरवा निवासी सोनपतिया देवी, उसकी बेटी उषा देवी और उसकी बड़ी पतोहू कलावती देवी का नाम शामिल है। वही दूसरे पक्ष से चन्दनी गांव निवासी अमेरिका राम और उसका पुत्र संतोष राम का नाम शामिल है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बारे में वीरेंद्र राम ने बताया कि वह गांव से घर गया तो देखा कि मेरी माँ सोनपतिया, मेरी पत्नी कलावती और बहन घायलवस्था में पड़ी हुई है। जिसके बाद उसने 108 नम्बर पे एम्बुलेन्स के लिए कॉल किया। लेकिन एक घण्टे में आने की बात कही गयी। जिसके बाद अचेत पड़ी अपनी माँ को ठेले से अस्पताल लाया। उसने बताया कि उसके छोटे भाई मुन्ना कुमार की शादी चन्दनी गांव में हुई है। दोनों में विवाद चलता है। आज सुबह उसके ससुर और साले घर आये और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वही अमेरिका राम ने बताया कि अपनी बेटी और दामाद को समझाने अहिरपुरवा आये थे। लेकिन यहां पर बेटी के परिजन मुझे और मेरे बेटे के साथ मारपीट किया। दोनों पक्षो की ओर से स्थानीय थाने में मारपीट की शिकायत की गई है।
नगर उंटारी के अहिरपुरवा में मारपीट की घटना में 5 घायल
Advertisement
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645