सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
डीसी के पहल पर मृतक का शव सोनडीहा पहुंचा। सगमा प्रखंड अन्तर्गत सोनडीहा गांव निवासी अखिलेश राम की मौत कर्नाटक राज्य के अंकोला में हो गयी थी। मृतक का शव बुधवार को घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। मृतक अंकोला में मजदूरी करता था। जिसकी 20 दिसंबर को मौत हो गयी थी। जिसे लेकर मृत मजदूर के पिता प्रेमा राम ने उपायुक्त से शव मंगाने की गुहार लगाई थी। उपायुक्त रमेश घोलप ने उप विकास आयुक्त राजेश रॉय को नोडल नियुक्त करते हुए शव मंगाने की जिम्मेवारी सौंपी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन के प्रयास से मौत के 9 दिन बाद मृतक का शव सोनडीहा पहुँच सका।
शव आने की खबर सुनते ही सगमा बीडीओ सत्यम कुमार अपने दल बल के साथ मृतक के घर पहुँचकर मृतक परिवार को ढाँढस बांधते हुए अपनी तरफ से तत्काल पाँच हजार रुपए नगद, 50 किलो चावल, 50 किलो गेंहू, कम्बल और मच्छरदानी प्रदान करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर सहायता मुहैया कराई जाएगी। वही विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, महामंत्री सखिचन्द प्रजापति ने विधायक भानु प्रताप शाही की ओर से सहायता देने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर प्रमुख अजय साव, पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह, सोनडीहा मुखिया पति हनुमंत यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा, सगमा वीडियो सत्यम कुमार, मुखिया पति हनुमंत यादव, कमलेश चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, संतोष यादव, पंकज चंद्रवंशी,
कैलाश राम, अवध किशोर यादव, सोनू अंसारी, रामाकांत यादव, ओमप्रकाश कुमार, अजय राम सहित सैकड़ो को संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 26
Total Users : 350592
Views Today : 43
Total views : 504334