धुरकी: नव वर्ष के लिए सुखलदरी जल प्रपात पर्यटकों का है प्रमुख केंद्र, सुरक्षा को लेकर बीडीओ ने की मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति

धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
नव वर्ष पिकनिक के लिए गढ़वा जिला स्थित सुखलदरी जल प्रपात प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। यहां पर हजारों लोग प्राकृतिक वादियों के बीच झरने के बगल में पिकनिक मनाने आते हैं। भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन भी सजग है। इस पर्यटन स्थल पर कोई बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमे कनीय अभियंता राकेश रंजन को थाना गश्ती, मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर चौबे को मुख्य सीढ़ी पर, पंचायती राज कोर्डिनेटर जितेंदर कुमार को मुख्य सीढ़ी पर, 15 वे वित्त के कनीय अभियंता लव कुमार सिंह को झरना मंदिर के पास, प्रधानमंत्री आवास कोर्डिनेटर मनीष कुमार को झरना मंदिर के पास, बीएफटी सुभलाल कुमार को मुख्य झरना के पास और बीएफटी शशि कुमार को मुख्य झरना के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वही बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नव वर्ष के आगमन पर सुखलदरी जल प्रपात के पास काफी संख्या में लोग घूमने व पिकनिक मनाने दूर से आते है। काफी संख्या में लोग एकत्रित होते है, ऐसी स्थिति में स्थल पर शांति व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। इसी को लेकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही स्थानीय पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव को सुखलदरी जल प्रपात में गोताखोर तैराक और  ट्यूब इत्यादि की व्यवस्था रखने के लिए निर्देश दिया है। वही बीडीओ ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को 31 दिसंबर से 2 जनवरी को अपराह्न 5 बजे तक उपस्थिति रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने संभावित दुर्घटना स्थल के आस-पास लाल फीता से घेराव करने की बात कही है। जिससे कोई घेरे के अंदर प्रवेश नही कर सके।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!