नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए शुक्रवार की सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए है। ऋषभ का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिससे लंबे समय तक वे क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वे दिल्ली से घर लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एनएच-58 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दौरान कार में आग भी लग गयी। कार पूरी तरह से जल गई है। उन्हें सर और पैर के अलावे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
दुर्घटना के बाद घायलावस्था में 108 एम्बुलेंस से उन्हें रुड़की के सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
Advertisement
*मां को सरप्राइज़ देना चाहते थे पंत*
ऋषभ पंत अपनी मां से मिलने घर जा रहे थे। वे माँ को सरप्राइज देना चाहते थे, इसलिए वे बिना बताए घर जा रहे थे। इस दर्दनाक घटना के बाद उनकी मां भी सदमे में है।
Advertisement
*क्रिकेट से लंबे समय तक रह सकते हैं दूर*
ऋषभ पंत क्रिकेट से लंबे समय तक दूर सकते है। उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में वे टीम में वापसी के लिए प्रयास में लगे थे। अब एक्सीडेंट के बाद उन्हें क्रिकेट से लंबे समय तक दूर सकते है। गंभीर चोट के कारण ऐसा कयास लगाया जा रहा है।
Advertisement