भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
रंका, भंडरिया और रंका में तेंदुए का खौफ अभी कम ही नही हुआ था वही अब केतार प्रखंड में भी तेंदूए के हमले की खबर आ गयी है। स्थानीय लोगो के अनुसार छाताकुण्ड गांव में तेंदुए के हमले से एक नीलगाय कि मौत हो गई है। चर्चा के अनुसार तेंदुए के हमले से घायल नीलगाय छाताकुण्ड गांव आकर दम तोड़ दिया। इसे लेकर लोग डरे-सहमे है। स्थानीय लोगो ने बताया कि छाताकुण्ड गांव के शिरीडिह टोला निवासी रामअवध प्रजापति के घर के सामने शुक्रवार की रात में शोर की आवाज़ सुनाई दिया। लोगो ने कहा कि तेंदुए ने एक नीलगाय पर हमला कर घायल कर दिया। जिसकी बाद में मौत हो गयी। लोगो ने बताया कि नीलगाय को बुरी तरह घायल करने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। मृत नीलगाय की गर्दन पर निशान देखकर आशंका जताई कि तेंदुए के हमले से ही नीलगाय की मौत हुई है।
हालांकि इस घटना की पुष्टि नही हो पाई है कि नीलगाय तेंदुए के हमले से ही मारा गया है। लेकिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में तेंदुए को लेकर लोगो के मन मे खौफ है। घटना के बाद लोगो ने इसकी सूचना मुखिया मुन्नी देवी को दिया। मुन्नी देवी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को को दी। जानकारी के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया। साथ ही स्थानीय लोगो से अपील किया कि आम लोगों को भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी।
वही घटना की खबर पाकर वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वन रक्षक निशान्त कुमार ने बताया की घटना की फोटो, वीडियो के साथ सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है पुष्टि होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982