रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के रमना प्रखंड इकाई द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत पैदल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय रमना शुरू होकर श्री सीताराम मानस मंदिर, सर्वेश्वरी चौक, हरि गणेश मोड़ होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहिद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अरविन्द तूफानी ने कहा कि आज देश में महंगाई व बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है, लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई कम करने के बदले सरकारी संपत्तियों को निजीकरण करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के तहत सभी किसानों, मजदूरों, व्यवसायी और देशवासियों को एक साथ जुड़ने की आवश्यकता है। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रोहित पांडेय, ज़िला अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनू सिंह, नगर बीस सुत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, विशुनपुरा बीस सुत्री अध्यक्ष शलैन्द्र देव, रेयाज अंसारी, देवचंद यादव, किरण देवी, मीना देवी, खुशबून बीबी, असरफ अंसारी, जमालुदीन अंसारी, असर्फी राम, राजा राम एवं जितेन्द्र राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 351819
Views Today : 16
Total views : 505903