श्री बंशीधर नगर/ उपेंद्र कुमार
नए साल में जिले वासियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। यह खुशखबरी सांसद बीडी राम ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी है। 3 साल बाद श्री बंशीधर नगर में बंशीधर महोत्सव आयोजित करने की स्वीकृति मिली है। यह जिलावासियों के लिए नव वर्ष का सबस बड़ा गिफ्ट है। कोरोना काल मे बंशीधर महोत्सव नही हो पाया था। जिससे यहां के लोगो मे मायूसी थी। स्वीकृति मिलने के बाद एक बार फिर से महोत्सव आयोजित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 2022 में आयोजन को लेकर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने सीएम हेमन्त सोरेन से मांग की थी। मुख्यमंत्री ने भी जल्द महोत्सव आयोजित करवाने का आश्वशन दिया था। स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगो मे हर्ष व्याप्त है। बंशीधर महोत्सव संभवतः फरवरी माह में आयोजित होगा। अभी तक तारीखों की घोषणा नही हुई है।
*बंशीधर महोत्सव को मिला है राजकीय महोत्सव का दर्जा*
श्री बंशीधर महोत्सव को पर्यटन विभाग ने पहले ही राजकीय महोत्सव का दर्जा दे दिया है। अलौकिक, अद्धितीय 32 मन शुद्ध सोने की भगवान श्री कृष्णा की प्रतिमा श्री बंशीधर नगर स्थित बंशीधर मंदिर में स्थापित है। यहां कृष्ण भक्त देश ही नही बल्कि विदेशों से भी आते है। झारखंड सरकार मंदिर को पर्यटन पटल पर स्थापित करने को लेकर कार्य कर रही है। सांसद बीडी राम भी लोकसभा में मंदिर को श्रीकृष्ण सर्किट से जोड़ने की मांग कई बार कर चुके है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982