जदयू के कई सांसद हैं भाजपा के संपर्क में, भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा दावा

पटना/हिंदुस्तान की आवाज़
नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद से ही भाजपा जदयू पर हमलावर है। कभी नीतीश कुमार द्वारा जदयू का राजद में विलय करने, कभी कानून व्यवस्था तो कभी जदयू में टूट का आरोप भाजपा लगाते रहती है। इस बार भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जदयू में बड़ी टूट का दावा करते हुए कहा है कि जदयू के कई सांसद भाजपा के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा 2024 में राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा मान लिया गया है, ऐसे में जदयू के सांसद और कई नेता का भविष्य अंधकारमय लगने लगा है।
तारकिशोर ने न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए साफ-साफ कहा कि  जेडीयू सांसद और नेता खुद के भविष्य को लेकर आशंकित है। जिसके कारण अपना भविष्य भाजपा में तलाश रहे है। और भाजपा के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए खुद को विपक्ष का चेहरा बनने का ख्वाब पाले थे। लेकिन उन्हें किसी ने भाव नही दिया। वे इस बात को समझ गए है, इसलिए वे राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा मानने के लिए मजबूर हुए है।
दो विधान सभा उपचुनाव जितने और निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के जीत से ही भाजपा उत्साह से लबरेज है। नीतीश कुमार पर हमले का कोई भी मौका भाजपा के नेता नही जाने देते। अब ताराकिशोर के दावे में कितनी सच्चाई है, आने वाला समय बताएगा।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!