भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
डीआरडीओ दिनेश सुरीन ने भवनाथपुर पंचायत के बुका गांव के बसकटिया अहरा के पास मनरेगा कर्मी के मिलीभगत से अधूरा निर्माण कर डोभा के सम्पूर्ण राशि निकालने की जांच किया। बताते चले कि हिंदुस्तान की आवाज़ ने इस खबर से प्रमुखता से प्रकशित किया था। खबर प्रकाशित होने के एक माह बाद जांच किया गया। जांच में पाया कि प्रकाशित खबर सही है। डोभा गलत जगह पर बनाया गया है। उक्त जगह पर पूर्व में बड़ा आहार है, वैसे में वहाँ डोभा का निर्माण कराना गलत है। डीआरडीओ दिनेश सुरीन ने कहा कि उक्त आधा-अधूरा डोभा निर्माण कर पैसे के निकासी में जो भी कर्मी शामिल हैं, उनके ऊपर कारवाई किया जाएगा।
*क्या है मामला*
भवनाथपुर पंचायत के बुका गांव में बसकटिया अहरा के ओट में मनरेगा कर्मियों के मिली भगत से सरकारी पैसा का दुरुपयोग किया गया है। उक्त योजना 2018 में जनक राउत के खेत मे डोभा निर्माण 1 लाख 28 हजार रुपए के लागत से स्वीकृत किया गया था। जिसके बाद लाभुक द्वारा 1 लाख 12 हजार 464 रुपये की निकासी करते हुए आधे अधूरे काम करा कर रोजगार सेवक धर्मराज सिंह व जेइ प्रेमचंद गुप्ता के मिलीभगत से योजना को बंद कर दिया गया था।
इस मौके पर बीडीओ जयपाल महतो, बीपीओ दयानन्द प्रजापति, रोजगार सेवक धर्मराज सिंह उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895