धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड के खुटिया पंचायत अंतर्गत परासपानी खुर्द गांव में नीलगाय के आतंक से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। नीलगाय झुंडो में आकर किसानों द्वारा लगाए गए फसल को बर्बाद कर रहे हैं। ठंड के कारण किसान रखवाली करने में मुस्तैद नही रह पा रहे हैं, जिसका लाभ नीलगाय उठाने में लगे है।
प्रखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी भागों के गांवो के किसान नीलगाय द्वारा फसल बर्बाद कर दिए जाने से काफी परेशान है। किसान अमरेश यादव, इस्लाम खान, अजय यादव, विदया यादव ने बताया की गेहूं, चना, अरहर सहित अन्य फसल को नीलगाय द्वारा प्रत्येक दिन बर्बाद कर दी जा रही है। जिससे हम सभी किसान परेशान है। किसानों ने बताया की नीलगाय एक साथ झुंड में आते है और खेत में प्रवेश करते है। नीलगाय फसल चरने के अलावे रौंदकर भी बर्बाद करते है। किसानों ने बताया कि इसकी सूचना वन अधिकारी को दे दिया गया है। उल्लेखनीय है की इस साल प्रतिकूल मौसम के कारण किसानों की खरीफ फसल का उत्पादन बहुत कम हुआ है। रबी फसल पर ही किसानों की उम्मीद टिकी थी, लेकिन फसल में फल फूल लगने वक्त ही नीलगाय खेत में पहुंचकर फसल बर्बाद कर दे रहे है। जिससे किसानों में निराशा व्याप्त है।
Advertisement







Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 14
Total views : 504656