श्री बंशीधर नगर/उपेन्द्र कुमार
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन हो गया है। रांची स्थित रिम्स में उन्होंने अंतिम सांस लिया। वे कई माह से बीमार थे। भवनाथपुर विधानसभा के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही के पिता थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। स्थानीय भाजपा के लोगो ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लक्ष्मण राम, संजय कांस्यकार, कुमार कनिष्क सहित कई लोगो का नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983