विसुनपुरा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक, कोचेया, अमहर, सोनडीहा और संध्या ग्राम कमिटी का हुआ विस्तार

विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के बैनर तले बंशीधर नगर अनुमंडलीय इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के कोचेया, अमहर, सोनडीहा और संध्या गांव में कमिटी का विस्तार किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फलेन्द्र प्रताप देव और मंच का संचालन आशुतोष सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जय श्री राम, जय महाराणा, जय भवानी का उद्घोष भी हुआ।

मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अनुमंडलीय कोषाध्यक्ष विनय सिंह सिंह ने कहा कि जिले में कमिटी का विस्तार कर समाज को संगठित व उत्थान के लिए यह कार्यक्रम किया जारहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वजो के आदर्श चिन्ह पर चलने और समाज मे फैल रहे दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। समाज के आर्थिक, शैक्षिक और विकास की दृष्टि से पिछड़े परिवारों को सशक्त बनाना महासभा का पहला लक्ष्य है।
वही कोचेया, अमहर, सोनडीहा, संध्या ग्राम कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमे सोनडीहा अमहर से महासभा अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, सचिव अभिजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, संरक्षक नंदकिशोर सिंह, प्रदुमन सिंह, ददन सिंह, अटल सिंह वहीं कोचेया संध्या से महासभा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव यसवंत प्रताप देव, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप उपाध्यक्ष गौरव प्रताप देव, संरक्षक उदय प्रताप देव, राजेंद्र प्रताप देव, भीम सिंह, अरविंद प्रताप देव को बनाया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट बंशीधर नगर अनुमंडलीय इकाई के अध्यक्ष इंदल सिंह, सचिव बंगाली सिंह, संरक्षक विजय सिंह, ललन देव, देवेन्द्र सिंह, दादुल प्रताप देव, श्याम बरन सिंह, बिनोद कुमार देव, मुखिया ललित नारायण सिंह, लालबहादुर सिंह, बलवंत प्रताप देव, रूपेश कुमार सिंह, बंटू सिंह, देवेन्द्र सिंह, चंचल प्रताप देव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!