विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

Advertisement
प्रखंड के अमहर खास पंचायत के टेम्पू स्टैंड, गांधी चौक और सोनडीहा में अलाव की व्यवस्था की गई।
मुखिया ललित नारायण सिंह ने बढ़ती ठंड को देखते हुए कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था किया है। अलाव की व्यवस्था होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रहा है। लोगों को विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव के पास आग सेंकते देखा गया। ग्रामीण अनिल सिंह, सुनील पांडेय, भोला पांडेय, अशोक सिंह, विजय चौरसिया, महेन्द्र गुप्ता, दिनेश सिंह, राजिन्द्र गुप्ता, सुरेंद्र बैठा, अनिल पांडेय ने इस कार्य के लिए मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया। मुखिया ने कहा कि वे पंचायत वासियों के लिए हर समय उपलब्ध हैं। क्षेत्र की समस्याओ को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत हैं।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 14
Total views : 504656