श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
समाजसेवी स्व जगन्नाथ सिंह के पहली पुण्यतिथि पर अधौरा रोड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व जगन्नाथ सिंह की जिंदगी प्रेरणादायक है। संघर्षों से सामना करते हुए उन्होंने समाज मे एक अलग मिसाल पेश किया है। इस दौरान उनके पुत्र सह रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, उमेश सिंह और अजय सिंह द्वारा जरूरतमन्दों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। उनके पुत्र विजय सिंह ने कहा कि अपने पिताजी के पुण्य तिथि पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर अपने पिताजी को श्रद्धांजलि दे रहे है। इस कड़कड़ाती ठंड में गरीबो कम्बल से परेशानी कम होगी। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बड़ा पुण्य का कार्य कुछ नही है। इस दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम जायसवाल, प्रणय कुमार देव, उदय प्रताप देव, मनोज कुमार, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, उदय जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद सिंह, राजा पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645