भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
स्वास्थ्य विभाग के जिला विधायक प्रतिनिधि सतीश कुमार पाठक के पिता अवधबिहारी पाठक का निधन रांची के रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार की रात में हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भवनाथपुर के झगराखांड़ स्थित चनरमी नदी श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक दलों के लोगों के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। मुखाग्नि विधायक प्रतिनिधि के बड़े भाई सुधीर पाठक ने दिया। मौके पर चली आ रही परिपाटी के मुताबिक मुंद्रिका पाठक की अध्यक्षता में शोकसभा किया गया।
वे पेट की बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक सप्ताह पूर्व से रांची के रिम्स में इलाजरत थे। रिम्स में पेट का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन तीन-चार दिनों से उनकी तबियत और खराब होने लगी थी। शनिवार रात 10 बजे उनकी मौत हो गयी। अंतिम संस्कार में प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य शर्मा रंजनी, शाक्यद्वीपीय समाज के जिलाध्यक्ष एस के पाठक, विनोद पाठक, दिलीप कुमार पाठक, कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृजकिशोर सिंह, इंद्रजीत पाठक, कामेश्वर वैद्य, कुंदन ठाकुर, जनक राम, मुंद्रिका पाठक, मनोज यादव सहित कई लोग शामिल हुए।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895