सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
सड़क सुरक्षा को लेकर सगमा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुसैया व राज्यकृत मध्य विद्यालय बैलिया में स्कूली बच्चों द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान दुसैया कद स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली विद्यालय से निकलकर बगीचा होते हुए मुख्यपथ से लेकर दक्षिण टोला तक गया। वहीं पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय बैलिया से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान मेन रोड तक किया गया। इसस अभियान में छात्रों की टोली सड़क सुरक्षा संबंधित बैनर लेकर आगे आगे चल रहे थे। जबकि बाकी छात्र एक स्वर में सड़क सुरक्षा सबकी रक्षा, सड़क पर वाहन चलाना जरूरी है तो हेलमेट लगाना मजबूरी है जैसे नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों को सड़क पर चलते समय बाएं किनारे का उपयोग करने, वाहन की गति सीमित रखने सहित अन्य जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रधानाध्यापक पंकज राय ने कहा कि सभी को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बहुत कम हो जाती है। वाहन का भी समय-समय पर कुशल कारीगरों से परीक्षण कराते रहना चाहिए।
इस अभियान के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश साह, सहायक शिक्षक, ललन सिन्हा, वेदप्रकाश मिश्रा, सुमन मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे, रेणु चौबे सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राए शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 4
Total views : 504646