विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

Advertisement
मुख्यालय के अपर बाजार स्थित प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम मे मंच का संचालन मुस्कान कुमारी ने किया।

इसके बाद कोचिंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा रानी कुमारी द्वारा राष्ट्रगीत गाया गया। इस अवसर पर विशुनपुरा के मशहूर पेंटिंग आर्टिस्ट छोटू कुमार ने स्वामी विवेकानंद व श्री राम भगवान का पेंटिंग कोचिंग के शिक्षक पंकज कुमार को भेंट किया।
इस मौके पर कोचिंग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने व गुणों को अपने विचारधारा में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मेहनत करने से सब कुछ पाया जा सकता है और अपनी छोटी सी जीवन को इतना विस्तार कीजिए कि वह अंततः काल तक जीवित रहे। अपने आप को पहचानते हुए कठिन मेहनत करने की जरूरत है।
वहीं स्वामी विवेकानंद जी का कथन “उठो जागो और तब तक मत रुको” जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए के बारे में बताई गई।
इस मौके पर शिक्षक विनोद प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजा राम कुमार, छोटू कुमार, अशोक कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351815
Views Today : 10
Total views : 505897