बिलासपुर(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
सोनभद्र में हुए बाइक दुर्घटना में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकी बाइक पर साथ बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जमुआ गांव निवासी 19 वर्षीय विष्णु कुमार( पिता अजय राम) अपने रिश्तेदार अजय कुमार के साथ सोमवार की रात सोनभद्र जिले के दूधी से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाईक चालक विष्णु की घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि अजय घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351857
Views Today : 26
Total views : 505944