धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती ने धुरकी व सगमा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वार्डन अर्चना कुमारी से विभिन्न स्कुली शैक्षणिक गतिविधी की जानकारी प्राप्त किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस दौरान वर्गवार सभी छात्राओं की उपस्थिती का आकलन किया और भवन के रखरखाव और रंग-रोगन के लिए वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। वहीं इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी +2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य दिनेश पाठक उपस्थित नही थे, जिसके बारे में शिक्षकों से जानकारी लिया। शिक्षकों ने बताया कि अवकाश का आवेदन लगाकर छुट्टी पर है। निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती बताया की सगमा प्रखंड के बीरवल उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। बीरबल उच्च विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय की सुची मे है, इसलिए वह स्वयं निरीक्षण कर विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं, क्योंकि उत्कृष्ट विद्यालय होने के कारण डीसी उक्त विद्यालय को देखने कभी भी आ सकते हैं। उन्होने जितने भी स्कूलों का निरीक्षण किया है सबकी स्थिती संतोषजनक नही है। इसके लिए सभी जवाबदेह शिक्षकों को शीघ्र ही विद्यालय के भवन सहित अन्य गतिविधियों को सुधार करने का निर्देश भी गया है।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 351834
Views Today :
Total views : 505918