बिशनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वधान में विशुनपुरा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा सिंह के नेतृत्व में मझिगांवा मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस नेताजी के नाम से भी जाते हैं। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 में कटक उड़ीसा में हुआ था। स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगो मे से एक थे। कांग्रेस के अध्यक्ष का पद भी इन्होंने बखूबी संभाला। आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर नेताजी ने अंग्रेजों के साथ मजबूती के साथ संघर्ष किया। पूजा सिंह ने कहा कि भारत सरकार इनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में घोषित की है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार पांडेय द्वारा नेताजी के जीवनी पर चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित हनुमान मंदिर युवा क्लब के सदस्य व गर्ल्स युवा क्लब के अध्यक्ष रूबी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, खुशबू कुमारी, सखी युवा मंडल क्लब के मीना देवी, गीता देवी, लीला देवी, सुनीता देवी, धीरज पांडेय, विजय पांडेय, शर्मा पाठक के अलावे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर जय हिंद का नारा के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।
Advertisement






Users Today : 3
Total Users : 351117
Views Today : 3
Total views : 505005