श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मृतक जुबैर खान का 17 वर्षीय पुत्र इस्तार खान है। घटना मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे की है। घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार इस्तार वाहिद खान के घर मे मजदूरी का काम कर रहा था। काम करने के दौरान घर मे ही नंगे विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बेसुध हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982