विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रमुख दीपा कुमारी 31 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजन करेंगी। जानकारी देते हुए प्रमुख दीपा कुमारी ने बताया कि इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया है। दीपा ने आवेदन के माध्यम से बताया कि बिशनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंचलाधिकारी द्वारा झंडोत्तोलन प्रमुख की उपस्थिति में कराया गया। जो प्रोटोकॉल के खिलाफ है। साथ ही यह निंदनीय है। इस तरह से प्रमुख के सार्वजनिक स्थानों पर मान सम्मान कम करना और अन्य मौकों पर भी नजर अंदाज कर ना बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर तब तक प्रखंड परिसर में धरना पर बैठूंगी जब तक प्रखंड विकास पदाधिकारी को विशुनपुरा से हटाने का ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता है। इस दौरान होने वाले असुविधा की जिम्मेदारी प्रखंड प्रमुख कि नहीं होगी।
वही इस संबंध में जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष सतेंद्र पांडेय ने भी आक्रोश व्यक्त किया है। अध्यक्ष ने इस संबंध में डीसी को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया है।
Advertisement






Users Today : 4
Total Users : 351838
Views Today : 4
Total views : 505922