बिशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह


74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सहित सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया।
झंडारोहण के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी गई ।
सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी निधि रजवार, विशुनपुरा थाना में थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद, राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक नागेंद्र पांडे,विशुनपुरा पंचायत भवन में प्रमिला देवी, अमहर पंचायत भवन में ललित नारायण सिंह, सरांग पंचायत भवन में ब्यूटी सिंह, पिपरी कला पंचायत भवन में सुशीला देवी, सहित बीआरसी कार्यालय,कमता विद्यालय , पिपरिकला 10+2 उच्च विद्यालय, वनांचल ग्रामीण बैंक ,बाल विकास विद्यालय, बाल शिक्षा निकेतन, घटवरिया घाट सहित जगह-जगह पर आन बान शान के साथ झंडा तोलन किया गया। झंडा तोलन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
Advertisement







Users Today : 29
Total Users : 351834
Views Today : 31
Total views : 505918