भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रखण्ड के दो प्रमुख सड़क साढ़े चार करोड़ के लागत से बनाने वाली सड़क की आधार शिला शिलापट का पूजा पाठ कर रखा।उक्त सड़क में रोहिनियां बगीचा मोड़ से गारबान्ध घाटी तक तथा मकरी मोड़ से सिंघीताली मुख्य सड़क तक पक्की करण शामिल हैं। मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भवनाथपुर विधानसभा के 14वे विधायक हम बने थे इससे पहले जितने भी विधायक बने किसी ने क्षेत्र के को ध्यान नही दिया। उस समय मकरी में ढिबरी युग था मकरी से भवनाथपुर जाने में बड़े-बड़े गढ़े थे ट्रैक्टर फस जाता तो तीन दिन तक फसा ही रहता था मैंने वादा किया था कि 24 घंटे बिजली दूंगा आज क्षेत्र में 20 घंटे बिजली मिल रही हैं बहुत जल्द पूरे 24 घंटा बिजली मिलेगा। मकरी पंचायत को पूरब से पश्चिम और दक्षिणी से सड़क से जोड़ दिया आज उतर में भी सड़क बनाने का शिलान्यास कर दिया मकरी चारो तरफ से चतर्भुज की तरह सड़क से घिर जाएगा। हमको मकरी को स्मार्ट गांव बनाना है वहीं विधायक भानु प्रताप शाही ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार युवा, गरीब, किसान विरोधी सरकार है किसान की मांग को लेकर जब सदन में जब हमने बोला कि मकरी के दोहर जा कर देखे जब 1966 के अकाल में भी बान गड़ा गए थे वहां इस वर्ष एक बान नही गडा है तो मुख्यमंत्री के कहने पर स्पीकर ने सस्पेंड कर दिया मैंने हेमंत सोरेन से कहा है मुझे किसान की मांग को लेकर सस्पेंड किया है एक दिन किसान ऐसा सस्पेंड करेगी कि जिंदगी में कभी दुबारा कुर्सी पर बैठने लायक नही रहोगे। मोदी सरकार गरीबों को एक लाख चालीस हजार रुपये आवास के लिए दे रही है इस हेमंत सरकार में गटी, छरी, इट, सीमेंट, छड़ तो मिल जा रहे हैं लेकिन बालू के लिए नदी पर ही पुलिस बैठा दिया है जिस से गरीबों का घर नही बन पा रहा है। प्रखण्ड, अंचल, थाना जाने के बाद सबसे पहले कर्मचारियों द्वारा लोगो का पैकेट देखा जा रहा है अगर पैसा है तो काम होता है नही तो बाद में आने को कह कर भगा दिया जाता है। भानु ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो तीन महीने के अंदर झगराखाड़ में चमचमाता हुआ सरकारी डिग्री कॉलेज देने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सोनाकिशोर यादव ने किया। मौके पर भगत दयानन्द यादव, धनजंय साह, उमेन्द्र यादव, अनील चौबे, दयानंद सोनी, शैलेश चौबे, संजय यादव, इन्द्रदेव यादव, ब्रजेश चौबे, चंद्रदेव यादव, पिंटू टोपो, रीता देवी, रवि पाल, प्यारेमोहमद अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 351818
Views Today : 15
Total views : 505902