भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को श्री बंशीधर नगर स्थित फैंसी मैरेज हॉल में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने किया। बैठक की शुरुआत भाजपा के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप जलाकर किया गया।
इस दौरान जिले के प्रभारी अमित सिंह जिले ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया जिससे लोग भाजपा की नीतियों से अवगत हो सकें। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ कमेटी का सत्यापन जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया।
उक्त कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने गढ़वा जिला संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी को मजबूत करने में आप सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है।
बैठक का संचालन महामंत्री विकास स्वदेशी ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलख नाथ पांडेय, शारदा महेश प्रताप देव, रघुराज पांडेय, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी ,सूरज गुप्ता, जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, उमेंद्र यादव, जिला मंत्री महेंद्र सिंह, मधु लता, पूर्व जिला अध्यक्ष , ओमप्रकाश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकाश पांडेय, नगर मंडल महामंत्री अभय कुमार सोनी,नंदकिशोर प्रसाद उपाध्यक्ष लाला पासवान ,हीरा प्रसाद ,अशोक सेठ,ओमप्रकाश गुप्ता ,कृपाल सिंह, कन्हाई प्रसाद ,मुकेश कुमार, लाल मोहन यादव,अर्चन कमलापुरी, शोभा देवी ,प्रियंका देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।






Users Today : 12
Total Users : 350650
Views Today : 13
Total views : 504413