विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजु सिंह
जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में आपूर्ति विभाग का पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार ने बताया कि पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा एक फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिसमें विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के जितने भी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हैं।
सभी को वैसे कार्ड धारी जिनका अभी तक राशन कार्ड से आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर जॉइंट नहीं है, राशन कार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही एक व्यक्ति का कयी राशन कार्ड में नाम का विलोपन मृत व्यक्तियों का नाम हटाने. ऑफलाइन डीलर को ऑनलाइन में परिवर्तन करने. दाल भात केंद्र के लाभुकों का दाल भात ऐप के माध्यम से भोजन वितरण किया जाना है यह सरकार की एक महती योजना है और इसमें खासकर आपूर्ति विभाग बहुत ही सक्रिय एवं क्रियाशील रहती है।”
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 350821
Views Today : 23
Total views : 504620