श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेन्द्र कुमार
नगर उंटारी का भवनाथपुर मोड मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब महिला सहायता समूह की महिलायें आपस मे मारपीट करने लगी। मामला केतार प्रखंड के बिजडीह स्थित महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है। समूह की महिलाओं ने बहियार गांव की महिला सुमित्री देवी को पकड़ कर भवनाथपुर फाइनेंस कंपनी के ब्रांच ले जा रही थी। इसी दौरान भवनाथपुर मोड के पास उक्त महिला इनलोगो से खुद को छोड़ाकर भागने लगी। जिसके बाद उक्त महिला और समूह के महिलाओं के साथ मारपीट होने लगी। मारपीट देख बड़ी संख्या मे मोड पर भीड़ जमा हो गयी और इनलोगो को अलग अलग किया। सुमित्री देवी ने कहा की मेरी बेटी का शादी केतार प्रखंड के बिजडीह हुआ है। वही उसने लोन लिया है। लेकिन ये लोग हमें पकड़ कर भवनाथपुर ले जा रही थी। जबकि मेरी बेटी कहा है हमे नही मालूम है। वही समूह की महिलाओं ने कहा कि सुमित्री की बेटी लोन लेकर सामान खरीदकर अपनी माँ को दी है। साथ ही लोन का पैसा भी दी है। खुद फरार है। हमलोगों को कंपनी से पैसा भरने का प्रेशर दिया जा रहा है। इसकी मां बेटी से मिली हुई है। हमलोग कैसे पैसा भरेंगे। हमलोग मारपीट नही कर रहे थे बल्कि पकड़ कर भवनाथपुर ब्रांच ले जा रहे थे।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351775
Views Today : 9
Total views : 505839