भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड क्षेत्र के अरसली उत्तरी पंचायत से तीन जायरीनों का जत्था पवित्र हज-ए-उमरा के लिए रवाना हुआ। जिस में शेख मोईजुदीन मियां, शेख मासुम अली व पत्नी बुधनी बिबी का नाम शामिल है। यात्रा से पूर्व सलातो सलाम पेस किया गया। वही तीनो दिल्ली एयरपोर्ट से जेद्दाह की फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। अरसली निवास स्थान से बाई रोड होते हुए गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे। लोगों ने जायरीनों का फूलमाला पहना कर स्वागत करते हुए काबा शरीफ में अपनी, अपनी परिवार, रिश्तेदार व देश कि स्लामती के लिए दुआ मांगने को रवाना किया गया। हज वर्ष में केवल एक बार होता है, लेकिन हज ए उमरा के लिए पूरे वर्ष कभी भी जाया जा सकता है। उमरा में 14 दिन लगते हैं। यात्रा से पूर्व लोगों ने नारा-ए तक्बीर नारे लगाए। विदा करने वालों में हाजी शेख सिराजुदीन अली, मौलाना सज्जाद हुसैन, दोस्त मोहम्मद अंसारी, नसीम अंसारी, अखतर अंसारी, यासीन अंसारी, सकिल अहमद, महफुज आलम, राजकुमार वियार, तासवीन अंसारी, रामकेश वियार, नन्दु पासवान सहित सैकड़ो मुस्लिम एंव हिन्दु समाज के लोग मौजूद रहे।
Advertisement







Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 32
Total views : 503727