भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
समाजसेवी पांडेय आलोक शर्मा ने सोमवार को अपने पूज्य पिता सेल के सेवानिवृत्त कर्मी स्वर्गीय धनवंत शर्मा के पुण्य स्मृति में शिवनगरी टोला में गरीब वृद्ध असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। कंबल वितरण सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक, नन्हकू यादव, रुद्र साह, बिजय साह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।बताते चले कि स्व धनवंत शर्मा सेल के माइंस हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर तीन दशकों तक अपनी सेवा दिया था। वे अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। उनके द्वारा पढ़ाये गए कई छात्र आज सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में उच्च पद पर आसीन है। वे काफी व्यवहार कुशल इंसान थे। उनकी धर्म पत्नी स्व आशा शर्मा भी सरकारी विद्यालय में शिक्षक थी। जिनका सेवानिवृती के निधन हो चुका है।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 351844
Views Today : 10
Total views : 505928