गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) रेलवे स्टेशन से पूरब उसका कला गांव में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे एक युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई।
मृतक अधौरा गांव निवासी सत्येंद्र चंद्रवंशी का 18 वर्षीय पुत्र छोटू चंद्रवंशी बताया जाता है। शव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मौत की सूचना मिलने पर रेल पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645