धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को पनघटवा में भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के 3 अप्रैल को बंशीधर नगर आगमन को लेकर चर्चा किया। विधायक ने बताया की पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का आगमन 3 अप्रैल को होना सुनश्चित हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री बंशीधर मंदिर दर्शन, केतार में मां चतुर्भुजी मंदिर का दर्शन करेंगे साथ ही सोन पाइप लाइन कार्य प्रगति और श्रीनगर पुल का निरीक्षण भी करेंगे।
कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिशा निर्देश भी विधायक ने दिए। उन्होंने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ उनके स्वागत के लिए जोर शोर से लगे हुए है। विधायक भानु ने बताया की पनघटवा से मिरचैया मुख्य पथ का टेंडर हो गया है। बहुत जल्द इस सड़क का शिलान्यास किया जायेगा। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री इंद्रमणी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष प्रताप जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, मंडल संयोजक सह विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, विधायक प्रतिनिधि रामप्रवेश गुप्ता, चंद्रदेव बैठा, दामोदर जयसवाल, शहादत अंसारी, श्यामकिशोर विश्वकर्मा, रामविशुन राम, रामप्रवेश यादव, बलवंत यादव, सुचीत कुमार, हरिनारायण यादव, मखिया संभू साव, बिनोद कोरवा, रामदास भुइयां, उपेंद्र यादव, सीतरंजन भुइयां, देवीलाल पासवान, महाजन साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 7
Total Users : 350862
Views Today : 7
Total views : 504670