भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना क्षेत्र के एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने व विरोध करने पर मारपीट करने को लेकर भवनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही महिला को मंगलवार को मेडिकल व 64 के बयान के ले गढ़वा भेजा गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि राकेश कुमार दास पिता पंचम दास चपरी गांव निवासी महिला का अश्लील बीडीयो व फ़ोटो बनाकर वायरल कर दिया। जब महिला के स्वजनों को इस बारे में पता चला तो पूछताछ करने के बाद मारपीट करने लगा ।महिला ने भी इसका पूरा बिरोध किया तो महिला को भी जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का पति बाहर काम करता है। सूचना मिलने पर घर पहुंचा व इसकी लिखित शिकायत भवनाथपुर थाना में किया। जिसके बाद भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने त्वरित करवाई करते हुए महिला को मेडिकल व बयान के लिए गढ़वा भेज दिया है। वही आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है ।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 351860
Views Today : 1
Total views : 505947