भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
खरौंधी थाना क्षेत्र के सिसरी निवासी जसमुदिन अंसारी का पुत्र रखीम अंसारी बीती रात्रि अपने घर के छत पर लगे बिजली के 11 हजार तार के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया,जिसे घायलावस्था में स्वजनों के द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहाँ आयुष चिकित्सक अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। घटना के बारे में स्वजनों ने बताया कि रात्रि में अपने घर के छत पर रखीम गया था अंधेरे में 11 हजार बिजली तार के चपेट में आ गया जिससे उसके हांथ व गर्दन बुरी तरह झुलस गए है ।
Advertisement







Users Today : 28
Total Users : 351795
Views Today : 47
Total views : 505877