श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी-भोजपुर रोड स्थित भोजपुर गांव में कमांडर जीप पलटने से 9 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद वाहन चालक फरार है। घटना शनिवार रात 7:45 बजे की है। ये सभी सगमा प्रखंड के कटहर कला गांव तिलक चढ़ाने जा रहे थे। घायलो ने बताया कि हमलोग सभी पांडु(पलामू) के झरना गांव से
कटहरकला तिलक चढ़ाने जा रहे थे। चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। भोजपुर में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर कमांडर जीप पलट गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलो में रघु चंद्रवंशी, अंशु कुमारी, राजू राम, अखिलेश राम, शम्भू राम, नाथुन राम, अक्षय कुमार, शखड़ू राम, नागेंद्र चंद्रवंशी, बेबी राम का नाम शामिल है।
घायलो में चार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982