विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सम्पोषित योजना अंर्गरत अमहर मेन रोड से सोनडीहा गांव तक बनने वाले सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। उक्त रोड पथ निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करवाया जाना है। शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी हो रही है। लोगो की मांग पूरा कर वे काफी खुश हैं। सड़क निर्माण हो जाने से सोनडीहा गांव मुख्य सड़क से जुड़ जाएगा। जिससे गांव का सर्वाधिक विकास हो पायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क विकास का आइना है। जबतक विकास का किरण दिखाई नही देगा तबतक समाजिक विकास नही हो पायेगा। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली नही था। कुछ इलाके में बिजली जलता था, लेकिन अब भागोडीह में पावर ग्रिड और सारंग में पावर सबस्टेशन बनवा दिए जाने से इस क्षेत्र को अब 22 घण्टे बिजली मिलने लगी है।

भानू ने कहा कि बंशीधर महोत्सव को रमजान के कारण इस सरकार द्वारा रोका गया। यह हिन्दुओ के भावनाओं से खेलने वाली सरकार है।
कहा कि इस क्षेत्र के पुराने नेता विशुनपुरा में लोगो को घर गिराने का कार्य कर रहे है। और वे लोग अब आतंकवादी से भी गला मिला रहे हैं। वैसे नेता हमारे क्षेत्र में स्कूल, सड़क सहित विभिन्न योजनाओं को रोकवाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास कार्यो से घबराते हुए आतंकवादी से गले लगा रहे है। उल्टा वे लोग भानु को ही उग्रवादी बता रहे है।
उन्होंने कहा की विशुनपुरा में ढाई करोड़ की लागत से इंटर कॉलेज बनवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने रामनवमी पूजा को लेकर तुगलगी फरमान जारी किया। ढोल डीजे पर रोक लगाई थी। लेकिन हिन्दू भाइयो ने रामनवमी पूजा में ढोल, तरसा, डीजे बजाते हुए हर्षोउल्लास से रामनामी का पूर्व मनाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि हेमंत की सरकार में गाड़ी, बालू व बिजली उपभोक्ताओं को पकड़ कर लोगो को लूटने का कार्य किया जा रहा है।

वही विधायक भानू प्रताप शाही ने उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय पिपरीकला में विद्यालय भवन निर्माण का भूमि पूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए वे कृतसंकल्पित है। बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 351840
Views Today : 6
Total views : 505924