रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
लाभूकों से प्राप्त शिकायत के आलोक मे प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने शनिवार को गम्हरिया मे अंबेडकर महिला समूह के द्वारा संचालित जनवितरण प्रणाली के दुकान का जांच किया।इस दौरान दुकान पर मौजूद दर्जनों लाभूकों ने करुणा सोनी के समक्ष पीडीएस दुकानदार सबिता देवी पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है वही अंगुठा लगाकर पहले ही पर्ची निकलवा लिया जाता है।राशन मांगने पर कहती है कि जब राशन आएंगे तो मिलेगा।कई लाभूको अप्रैल और मई माह का राशन नही दिया गया है जबकि पर्ची निकलवा लिया गया है।करुणा सोनी ने लाभूकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर हाल मे लाभूकों को राशन निर्धारित मात्रा मे दिलवाया जाएगा तथा पीडीएस दुकानदार पर समुचित कार्रवाई के लिए उपायुकुत को पत्र भेजा जाएगा।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658