श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
भोजपुर में विधायक भानू प्रताप शाही ने सोमवार शाम को जल-नल योजना का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद आयोजित जनसभा में विधायक ने केंद्र सरकार की उपलब्धिया जनता को बताया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरी है। हर क्षेत्र में केंद्र का काम बेमिसाल रहा है। जल-नल योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान विधायक ने पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी के साथ भोजपुर गढ़ के दीपक प्रताप देव पर जमकर प्रहार किया।
*दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन*
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाजपा का दामन थामा। सभी को भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा की भाजपा की नीति सिद्धांतो से प्रेरित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे है। इस दौरान विधायक ने दीपक प्रताप देव पर हमला करते हुए कहा कि झामुमो के गढ़ कहे जाने वाले भोजपुर राजा के घर मे सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि तुम एक विकेट गिराओगे हम पूरी टीम ही साफ कर देंगे।
भाजपा में शामिल होने वालों में
अनिल शर्मा, उदय शर्मा, उदय यादव, संतोष शर्मा, राजेन्द्र मेहता, विजय यादव, सोनू कुमार, मनी उरांव, बसंत उरांव, संतोष उरांव, अनिल भुइयां, मुकेश कुमार सिंह, भोले उरांव, संतोष पासवान, लाला पासवान सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645