श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी-गढ़वा रोड स्थित पाल्हे कला गांव के समीप एनएच-75 पर टेंपू और बाइक की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 लोगों की स्थिति गंभीर है। घटना मंगलवार 3 बजे की है। टेंपू नगर उंटारी से सवारी लेकर रमना जा रही थी। पाल्हे गांव के समीप एक बछड़े को बचाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर होने के बाद पलट गई। घटना में 7 टेंपू यात्री व 2 बाइक सवार घायल हो गए। इस घटना में 8 सवारी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही दो गंभीर रूप से घायल बाइक सवार विलासपुर निवासी विष्णु पासवान व टेम्पू यात्री रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी गांव निवासी रामलगन भुइयाँ को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी जितेंद्र राम, दीपक कुमार, धर्मजीत राम, चुन्दी निवासी पवित्री देवी, गम्हरिया निवासी लालमोहन राम, बहियार निवासी सुचिता कुमारी व बाइक सवार बिलासपुर निवासी प्रेमन राम का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, संजय पांडेय सहित कई लोगों ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
Advertisement






Users Today : 24
Total Users : 351858
Views Today : 27
Total views : 505945