धुरकी(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया पंचायत अंतर्गत परासपानी खुर्द निवासी सुरेंद्र यादव की मौत वज्रपात से हो गयी। घटना शनिवार को 3 बजे की है। सुरेंद्र यादव खुटिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 वार्ड सदस्य चुने गए थे । इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। उनके घर परिवार के लोग लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव अपने घर से दक्षिण दिशा की ओर लगे महुआ के पेड़ के नीचे डोरी बिन रहे थे। उसी वक्त तेज आंधी और तूफान के साथ वज्रपात हुई जिसमें सुरेंद्र यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सुरेंद्र यादव के दो पुत्र एवं एक पुत्री है।
सुरेंद्र यादव का मुख्य पेशा खेती था। घटना की खबर मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी सदानंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी लिया। परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर मृतक के घर खुटिया पंचायत के मुखिया नजारा बीबी व मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान, उप मुखिया सहित समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति उनके घर पहुँच परिजनों को सांत्वना दिया।
धुरकी के परासपानी में वज्रपात से वार्ड सदस्य की मौत
Advertisement
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 351045
Views Today : 5
Total views : 504927