सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह सोमवार को देश के प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे से उनके आवास अहमदनगर के रालेगण सिद्धि में भेंट की। इस दौरान प्रमुख ने उन्हें उन्हें शॉल देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय जनप्रतिनिधियों का दल चार दिवसीय एक्पोजर विजिट में महाराष्ट्र का पुणे पहुंचा हुआ है। इस टीम में सगमा प्रमुख सहित अन्य राज्य के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख शामिल हैं। अन्ना हजारे के आवास में जनप्रतिनिधियों के पहुंचने पर अन्ना हजारे ने जनप्रतिनिधियों को समाजसेवा के कई टिप्स दिये। अन्ना हजारे ने प्रमुखों से कहा कि जनता की सेवा करना है तब चुनाव मत लड़िए। स्वतंत्र रहकर जनता की सेवा कीजिए। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति में शामिल करने के लिए विभिन्न दलों के नेता उनसे मिले, परंतु वे किसी भी दल में शामिल नहीं हुए। वे स्वतंत्र रूप से समाजसेवा का कार्य करते रहे। पुनः टीम ने रालेगण सिद्धि के विभिन्न स्थानों को देखा और प्रखंड के विकास के कई गुर सीखे। टीम में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक के अलावा मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्याम पाठक, झामुमो नेता भैरव प्रसाद वर्मा सहित कई लोग शामिल हैं।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 351850
Views Today : 17
Total views : 505935