विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा प्रखंड के पिपरिकला पंचायत के मुखिया सुशीला देवी को जिला कार्यालय के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन ने शॉल ओढ़ाकर समानित किया। विसुनपुरा प्रखंड से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पिपरिकला पंचायत के मुखिया द्वारा अपने पंचायत में स्वस्थ भारत मिशन अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत किए गय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement
वहीं पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य के लिए गढ़वा जिला से 9 मुखिया का चयन कर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद मुखिया सुशीला देवी ने कहा कि आम जनता के सहयोग से बेहतर कार्य करने में सफल होती हूं। यह सम्मान सिर्फ मेरा नही बल्कि पंचायत कर्मियों और जनता का है।
Advertisement








Users Today : 15
Total Users : 351849
Views Today : 15
Total views : 505933