भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
कैलान पंचायत के झुरही टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया जायेगा। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा पूजा कमिटी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष रुपदेव सिंह, उपाध्यक्ष विशेश्वर सिंह, सचिव रामचंद्र यादव, सह सचिव उमेश यादव, कोषाध्यक्ष शिवपूजन सिंह, संरक्षक रामजन्म सिंह को बनाया गया। जबकि सदस्य के रूप में रामगणेश यादव, योगेंद्र यादव, गिरिजा सिंह, सोबरन अगरिया, शंभु सिंह, सरजू सिंह, लखन कोरवा, मनोज यादव, हलकन सिंह, सत्येंद्र कोरवा सहित अन्य सदस्यों का नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982