रमना: ग्राम वन अधिकार समिति के पुनर्गठन के लिए ग्राम सभा का हुआ आयोजन

रमना (गढ़वा )/राहुल कुमार
जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश के आलोक में वन अधिकार अधिनियम – 2006 के तहत ग्राम वन अधिकार समिति का पुनर्गठन के लिए छपरदागा एवं मंगरा गांव में मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 12 सदस्यी समिति का पुनर्गठन किया गया। छपरदागा गांव में ग्राम वन अधिकार समिति में गोखुल परहिया को अध्यक्ष एवं शंभू सिंह को सचिव के रूप में चयन किया गया। वहीं वकील सिंह, संजय परहिया, जितन परहिया, शिवनाथ परहिया, शांति देवी, रीना देवी व सोनी देवी आदि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं मंगरा गांव में समिति के पुनर्गठन में सरदार उरांव को अध्यक्ष एवं डोमन उरांव को सचिव के रूप में चयन किया गया। जबकि जमुना उरांव, शंभू उरांव, नरेश उरांव, सूर्यदेव उरांव, दौलतिया देवी, राधिका देवी, सविता देवी एवं मीना देवी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मौके पर रोजगार सेवक आलोक तिवारी, पंचायत स्वयं सेवक प्रदीप कुमार मेहता, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, दिलवा देवी एवं प्रभा देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!