विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बलराम पासवान सैकड़ो ग्रामीणों का भूख हड़ताल जारी है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह सीओ निधि रजवार के आश्वासन के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नही हुआ।

हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों के बीच आकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार ने कहा की जिन लाभुकों का अगस्त या सितम्बर माह का राशन नहीं मिला है, वैसे लाभुक डीलर के पास जाकर अपना राशन ले सकते है। सभी डीलरो को राशन वितरण करने का निर्देश दे दिया गया है।
लेकिन आंदोलनरत लोगों का कहना था कि जब तक राशन वितरण नही होता है तबतक हमलोग आंदोलन खत्म नही करेंगे। ग्रामीणों का कहना था की प्रखंड के सभी डीलरों द्वारा राशन वितरण के बाद ही अनिश्चितकाल भूख हड़ताल खत्म की जाएगी।
वहीं सुरक्षा को लेकर विसुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा अपने दल बल के साथ हड़ताल स्थल पर मौजूद थे।

*क्या है मामला*
भूख हड़ताल पर बैठे बलराम पासवान, लतीफ अंसारी, सचिन गुप्ता, भारदूल चंद्रवंशी, आलम अंसारी, विजय चौरसिया, रीता देवी, भगमानी कुंवर, उषा देवी, कलावती देवी, रीता देवी, सुनीता कुंवर, रीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कहा की 15 दिन पूर्व अंचल कार्यालय के समक्ष राशन वितरण को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। इज़ दौरान अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार ने 15 दिनों के अंदर राशन वितरण कराने का आश्वाशन दिया था। लेकिन 15 दिन बाद भी प्रखंड के डीलरों द्वारा राशन वितरण नही किया गया। जिसके बाद बाध्य होकर हमलोग भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए हैं।
Advertisement







Users Today : 48
Total Users : 351258
Views Today : 60
Total views : 505195