विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
राशन वितरण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे सैकड़ो लोगों का आंदोलन जिला आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित आश्वासन पर समाप्त हो गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। प्रखंड क्षेत्र में राशन वितरण नही करने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो लोग अंचल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार से भूख हड़ताल कर रहे थे। शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने अंचल कार्यालय पहुच कर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत किया। इस दौरान आंदोलनकारियों को 20 अक्टूबर तक सभी डीलर द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण करने का लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नही होने पर संबंधित डीलर के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। जिसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे लोग मान गए। भूख हड़ताल समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

Advertisement
शुक्रवार से दो माह का राशन वितरण की मांग को लेकर पूर्व मुखिया प्रतिनिधी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे गए थे।
हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने अगस्त व सितंबर माह का राशन वितरण करवाने की मांग पर अड़े थे।
ग्रामीणों का कहना था की सुखाड़ क्षेत्र होने के बाद भी डीलरों द्वारा राशन वितरण नही किया जा रहा है।

अंचलाधिकारी सह एमओ निधी रजवार द्वारा 15 दिनों से सिर्फ आश्वाशन दिया जा रहा था।
इस मौके पर 20 सूत्री शैलेंद्र प्रताप देव,प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी,ऐनुल अंसारी,पंचायत समिति भारदुल चंद्रवंशी,समाजसेवी आलम अंसारी,लतीफ अंसारी,सचिन गुप्ता,लालन प्रसाद गुप्ता,रामनाथ साव,रामदुलार यादव,पृथ्वी पाल,सुशील गुप्ता, छोटू कुमार,अजय पासवान,हसमत अंसारी,छूनू ठाकुर,भुनेश्वर पासवान,के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 350992
Views Today : 5
Total views : 504845