विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
राशन वितरण में अनियमितता को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। वही भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। वही अभी तक मांगे पूरी नही होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भूख हड़ताल के पहले दिन एमओ सह सीओ निधि रजवार ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो सकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
आंदोलन के नेतृत्व कर्ता बलराम पासवान ने कहा की विसुनपुरा अंचलाधिकारी सह एमओ के निर्देश के बाद भी राशन वितरण नही किया जारहा है। अधिकारियों एवं डीलरों के मिलीभगत से यह कार्य किया जारहा है। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर पूर्व से ही विरोध प्रदर्शन करते आरहे है। उन्होंने कहा की प्रखंड के वर्तमान जनप्रतिनिधी भी गरीबो के मांग से कोषों दूर है. अभी तक कोई जनप्रतिनिधी नही आये है
भूख हड़ताल के 24 घण्टे बीत गये। निर्देश के बाद भी डीलरों द्वारा राशन वितरण नही किया गया। जब तक मांगे पूरी नही होगी आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, ऐनुल अंसारी, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, मुन्ना गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मानिक गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, मंटू गुप्ता, ललन गुप्ता, रामनाथ प्रसाद, उमेश मेहता, नवीन मेहता, बाल किशुन, कृष्णा ठाकुर, नारायण पासवान, सचिन गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज पाल, विकाश गुप्ता, सुशील गुप्ता सहित कयी ग्रामीण उपस्थित थे.
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891