धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर खुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान, बीडीसी प्रतिनिधि कमलेश सिंह गोंड, उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र चंद्रवंशी ने अपने पंचायतवासियों के साथ पंचायत के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर रविवार को संध्या में निरीक्षण किया। घाट की सफाई, लाइट और अन्य व्यवस्था पर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान छठ व्रतियों के बीच नारियल, अगरबत्ती, माचिस, सहित अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया। वही मुखिया प्रतिनिधि ने कहा की छठ पर्व लोक आस्था का बहुत बड़ा पर्व है,चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है, छठी मैया की कृपा पाने के लिए अधिक से अधिक लोग छठ करते है, उन्होंने कहा की छठ व्रतधारियों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है वे बड़े सौभाग्यशाली होते है जिन्हे सेवा करने का शुभ अवसर छठ मां प्रदान करती है मुखिया प्रतिनिधि ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरण कर व्रतधारियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए थाना क्षेत्र में अमन चैन सुख समृद्धि का कामना किया
इस मौके पर रामप्रवेश यादव,अमरेश यादव,बलवंत यादव, वदूद खान, बबन गोंड,सहित अन्य लोग मौजूद थे
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350950
Views Today :
Total views : 504796